पुस्तकालय

SSS - National Institute of Bio-Energy

पुस्तकालय अवलोकन

सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय जैव-ऊर्जा संस्थान का पुस्तकालय पूर्ण रूप से स्वतः कृत पुस्तकालय है| इस पुस्तकालय में एक हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह है जो मुख्य रूप से अनुसंधान और विकास तथा बायो-ऊर्जा के विभिन्न विषय क्षेत्रों से संबंधित हैं| इस पुस्तकालय में मुद्रित एवं इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का समृद्ध संग्रह है, जिसमें शोध-ग्रंथ, पुस्तकें, पत्रिकाएँ, डाटाबेस, सीडी, ई-पत्रिकाएँ, रिपोर्ट, सम्मेलन की कार्यवाही, प्रशिक्षण मैनुअल आदि शामिल हैं। ज्ञान-विज्ञान के अत्याधुनिक संसाधन, नवीन सूचनाओं तथा आधुनिक संग्रहों के साथ-साथ यह पुस्तकालय, शोधकर्ता और अकादमिक जगत के शैक्षणिक समुदाय के मध्य बौद्धिक विकास के विभिन्न प्रयासों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एसएसएस-एनआईबीई लाइब्रेरी अत्याधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों वाली एक हाइब्रिड लाइब्रेरी है। इस पुस्तकालय में उपलब्ध संपूर्ण पुस्तकों का संग्रह, जिसमें डेटाबेस और ऑनलाइन डेटाबेस शामिल हैं, संस्थान के नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। उपयोगकर्ता ऑनलाइन डेटाबेस का उपयोग कर सकते हैं और अपने स्वयं के कंप्यूटर/लैपटॉप/मोबाइल से पुस्तकालय सामग्री की वास्तविक समय उपलब्धता का भी पता लगा सकते हैं। पुस्तकालय उच्चतम व्यावसायिक मानकों के अनुसार निर्धारित कई सूचना सेवाएँ प्रदान करता है।

पुस्तकालय का उद्देश्य:-

  • वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में विश्व स्तरीय ज्ञान संसाधन का केंद्र बनना।
  • संस्थान के शोधकर्ताओं और अकादमिक समुदाय की सूचना आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु उपयुक्त ज्ञान संसाधन प्रदान करना।
  • शोधकर्ता और शैक्षणिक समुदाय को सक्रिय और नवीन सूचना सेवाएँ प्रदान करना, और
  • लाइब्रेरी में प्रवेश करें  मंत्रालय ई-गवर्नेंस पोर्टल